मलाइका और अर्जुन का रिश्ता जब से सामने आया है तभी से सलमान खान कपूर परिवार से दूरी बना रखी के हैं, लेकिन हाल ही में सलमान खान ने बोनी कपूर के साथ कुछ ऐसा किया,जिसके बाद किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। जी हां अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर को सलमान खान ने हाल ही में थैंक्यू बोला।
आखिर कैसे बोला थैंक यू?
आइफा 2022 में सलमान खान ने दिल खोलकर बात की और उन लोगों को थैंक यू बोला,जिन्होंने सालों तक उनका साथ दिया और इंडस्ट्री में उनको सफल अभिनेता बनाने में सहयोग किया। इन लोगों में अर्जुन कपूर के पिता और निर्माता बोनी कपूर का नाम भी है। सलमान खान ने आइफा 2022 के मंच पर बोनी कपूर को धन्यवाद कहा और कहा कि उन्होंने हमेशा बॉलीवुड के भाईजान का सपोर्ट किया है। निर्माता बोनी कपूर ने सलमान खान का वांटेड नाम की फिल्म दी थी,जिसमें बॉक्स ऑफिस पर उनकी दमदार वापसी करवाई थी इस फिल्म के बाद सलमान खान आगे बढ़ते चले गए।
तारीफ में कहीं यह बाते
बोनी कपूर को धन्यवाद कहते हुए सलमान बोले कि जब मैं बुरे दौर से निकल रहा था तब बोनी कपूर जी ने मेरी सहायता की और मुझे वांटेड जैसी फिल्म थी जिसने मेरे करियर को वापस लौटाया वांटेड के अलावा बोनी जी ने मुझे नो एंट्री नाम की मूवी भी दी जो कि अनिल कपूर की कम बैक मूवी थी । उन्होंने हमेशा मेरी मदद की जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।
भूल गए सारी पुरानी बातें?
सलमान खान शुरू से ही बोनी कपूर के परिवार से जुड़े रहे हैं। यही नहीं जब अर्जुन कपूर को लांच करने की बात आए तो भी सलमान खान पीछे नहीं रहे। उनका भी बड़ा हाथ है कि रिपोर्ट में तो यह बात का दावा किया जाता है।कि अर्जुन कपूर को जिम ट्रेनिंग खुद सलमान ने दी थी। हां जिस समय मलाइका और अर्जुन की दो नज़दीकियों के बारे में सलमान को पता चला था उस समय उनको यह बात बुरी लगी थी और वह गुस्सा भी हुए थे, लेकिन ऐसा लग रहा है कि सलमान खान ने पुरानी बातों को खत्म करते हुए जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए समझा हैं।
Read More-क्या Salman Khan को धमकी भरे पत्र मिलना है लॉरेंस बिश्नोई का प्लान? गैंगस्टर ने बताई पूरी बात