Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentभाई अरबाज की दूसरी शादी में सलमान खान ने किया जोरदार डांस,...

भाई अरबाज की दूसरी शादी में सलमान खान ने किया जोरदार डांस, ‘दिल दियां गल्लां’ पर थिरके भाईजान

टाइगर 3 एक्टर सलमान खान अपने भाई अरबाज खान की दूसरी शादी में पहुंचे हैं। इस दौरान सलमान खान के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

-

Salman Khan Dance Video: सलमान खान को एक्टिंग की दुनिया का भाई जान कहा जाता है। सलमान खान ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर अपना नाम बहुत बड़ा बना रखा है। कुछ दिनों पहले सलमान खान बॉलीवुड की अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 फिल्म में नजर आए थे। टाइगर 3 फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ के एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। आपको बता दे कि टाइगर 3 एक्टर सलमान खान अपने भाई अरबाज खान की दूसरी शादी में पहुंचे हैं। इस दौरान सलमान खान के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपनी फिल्म के गाने पर नाचे सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान रविवार रात अपने भाई अरबाज खान की दूसरी शादी में पहुंचे थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने कल 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शोरा खान के साथ निकाह कर लिया है। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। यह वायरल वीडियो अरबाज खान की दूसरी शादी का है इस वायरल वीडियो में बॉलीवुड स्टार सलमान खान सभी के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके दौरान सलमान खान ने अपनी ही फिल्म टाइगर जिंदा है कि सुपरहिट सॉन्ग दिल दिया गल्ला पर भी डांस किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nir_haan (@nir_haan)

सलमान खान ने अभी तक नहीं की शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेता सलमान खान की उम्र 56 साल है। लेकिन 56 साल की उम्र में भी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है। सलमान खान के फैंस को भाईजान की शादी का बेसब्री से इंतजार है लेकिन शादी को लेकर सलमान खान कोई भी दिलचस्पी नहीं दिख रहे हैं। आपको बता दें कि वैसे तो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ चल चुके हैं।

Read More-‘तुम हमेशा मेरी रहोगी…’ वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्नी के साथ Sunil Shetty ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लिखा ये प्यारा सा नोट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts