Salman Khan Video: कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 का इंतजार फैंस हर साल करते हैं। इसका आगाज 5 दिसंबर को हुआ है। फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में अनिल कपूर ,सोनाक्षी सिन्हा ,शत्रुघ्न सिन्हा और बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान पहुंचे थे। उद्घाटन समारोह से सलमान खान और ममता बनर्जी का एक वीडियो सामने आया जिसमें दोनों ही डांस करते हुए नजर आते हैं। कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलने वाला है इसमें भारत से लेकर रोमानिया ,मेक्सिको ,जर्मनी, फ्रांस सहित बांग्लादेश और कजाकिस्तान की फिल्में भी दिखाई जाने वाली हैं।
ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे सलमान खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे जिसमें सलमान खान ब्लैक पैंट सूट-बूट और शर्ट पहले एकदम हैंडसम अवतार में दिखाई दिए हैं। इस समारोह का एक वीडियो सामने आया जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सलमान खान के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही। दरअसल देखा जा सकता है कि दोनों ही स्टेज पर खड़े होते हैं सलमान खान ममता से डांस करने का आग्रह करते हैं।वह मना नहीं कर पाती लेकिन फिर महेश भट्ट उन्हें उठा लेते हैं सभी सितारे मिलकर डांस करते हैं। इसी दौरान का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान अपना फेमस डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं।
LATEST: #Salmankhan on Fans
Last Time I came for concert
Everyone was there Thanks to allMamta Di invited me for Film festival
And here with iconic commitment dialogue@BeingSalmanKhan | #TheBull pic.twitter.com/NfUVjHlKvb— FIGHTя (@SalmanzFighter_) December 5, 2023
फेमस डायलॉग बोलते दिखे सलमान खान
इस सेरेमनी में फंस से बातचीत करते हुए सलमान खान ने अपना फेमस डायलॉग भी बोला है। सलमान खान ने कहा,’यह सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक है। मैं यहां आकर खुश हूं। जब दीदी ने मुझे आमंत्रित किया तुम मेरे दिमाग में बस यह था कि मुझे उनका घर देखना है मुझे असल में दीदी से जलन हो रही है क्योंकि उनका घर मुझे छोटा है। मेरा भी घर छोटा है तो मैं खुश हूं उनका घर मुझे भी छोटा है। उनके ओहदे वाला कोई इंसान मुझसे छोटे घर में कैसे रह सकता है।’ वहीं सलमान खान कहते हैं कि सोनाक्षी को पता है कि,’एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।’
