Sami Sami Song Video: रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा आज लाखों लोगों के दिलों में राज कर रही है। फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी इस फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म के गाने सामी-सामी ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तहलका मचा रखा है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पुष्पा के गाने पर रूसी महिलाओं ने किया जबरदस्त
पुष्पा फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग सामी- सामी रूसी महिलाओं ने जबरदस्त डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस गाने को मूल रूप से रश्मिका मंदाना पर फिल्माया गया है। रूसी महिलाओं के एक ग्रुप ने विदेशों की सड़कों पर जबरदस्त डांस किया है। इस वीडियो में महिलाओं को मास्को के रेड स्क्वायर में स्टेट हिस्टोरिकल म्यूजियम के सामने डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को नतालिया ओडेगोवा नाम की एक रूसी महिला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
View this post on Instagram
रूस में इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा रूस ने 8 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है जिसके लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदनना के साथ फिल्म के निर्देशक सुकुमार वहां पहुंच गए हैं। वही आपको बता दें अब इस फिल्म का पार्ट 2 भी फैंस देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं बहुत जल्द इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज कर दिया जाएगा।