Richa Chadha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रिचा चड्ढा इन दिनों ऋचा चड्ढा काफी सुर्खियों में बनी हुई है। ऋचा चड्ढा ने अभी हाल ही में कैसा ट्वीट कर दिया है जिससे वह बुरी तरह फस गई है। भारतीय सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के एक बयान पर उन्होंने ऐसा ट्वीट कर दिया जो सुर्खियों में आ गया है। इसी को लेकर बीजेपी के नेता मनिंदर सिंह सिरसा ने मुंबई पुलिस से ऋचा चड्ढा पर कार्रवाई करने की मांग की है। ऋचा चड्ढा इस वक्त सुर्खियों में आ गई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ऋचा चड्ढा को राहुल गांधी की उपासक भी बना दिया है।
ऋचा चड्ढा ने किया ऐसा ट्वीट
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने एक ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, “गलवान हाय कहता है।”उन्होंने जिस ट्वीट को शेयर किया है। उसमें भारतीय सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र त्रिवेदी के हवाले से लिखा गया है,”हम पाकिस्तान पीओके के वापस लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। हम बस सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं बहुत जल्द ही ऑपरेशन अपना पूरा कर लेंगे…।”वही ट्वीट करने के बाद ऋचा चड्ढा बुरी तरह फस चुकी है ऋचा चड्ढा पर बीजेपी के नेताओं ने तंज कसना शुरू कर दिया है।
बीजेपी के नेता ने कार्रवाई करने की उठाई मांग
बीजेपी के नेता मनिंदर सिंह ने इस ट्वीट पर एक वीडियो शेयर किया है और उन्होंने ऋचा चड्ढा पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा यह ट्वीट बेहद ही शर्मनाक है
रिचा चड्ढा जैसी 3rd grade बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं@RichaChadha कांग्रेस और राहुल गांधी की उपासक हैं इसलिए उनकी इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है।
मैं @MumbaiPolice से उनके ख़िलाफ कानूनी कार्रवाई की माँग करता हूँ@ANI https://t.co/eetOjHrDor pic.twitter.com/uXPcj3gGwE— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) November 24, 2022
इसे जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए ऐसा लिखना हमारे शस्त्र बलों का अपमान करना है हमारे शस्त्र बलो का अपमान करना उचित नहीं है।”उन्होंने कहा कि मैं मुंबई की पुलिस से कहना चाहता हूं कि ऋचा चड्ढा पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।
Read More-पहली बार Priyanka Chopra ने दिखाई बेटी की झलक, चेहरा देख क्यूटनेस पर फिदा हो गए फैंस