Wednesday, June 7, 2023

मुकेश अग्रवाल ने शादी के 6 महीने बाद ही रेखा के दुपट्टे से लटककर दे दी थी जान, इस वजह से थे परेशान

Must read

- Advertisement -

सांवली सी एक लड़की ने जब फिल्मों की दुनिया में कदम रखा तो उनका एक छरछरी लड़की के मुकाबले वजन काफी ज्यादा था। और आज वही लड़की अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। 10 अक्टूबर 1954 में जन्म लेने वाली रेखा को बचपन से ही फिल्मी माहौल मिला। क्योंकि, रेखा के पिता जैमिनी गणेशन साउथ के फेमस एक्टर हैं। और रेखा की मां पुष्पावल्ली तेलुगु अभिनेत्री थीं। भले ही रेखा आज अकेली हैं लेकिन उन्होंने अपनी लाइफ में कई लोगों को डेट किया। इन सभी लोगों में जिस अफेयर ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो थे मुकेश अग्रवाल। रेखा की मुकेश से 1990 में मुलाकात हुई थी। दोनों के सिर पर प्यार की खुमारी इस कदर थी कि, जल्दबाजी में शादी करने का फैसला ले लिया। उस समय में मुकेश अग्रवाल एक जाने-माने बिजनेसमैन थे। और अग्रवाल हॉटलाइन के मालिक थे। तो वहीं रेखा भी उस समय काफी नाम कमा रही थीं और जल्द से जल्द शादी करके अपनी लाइफ में सेटल होना चाहती थीँ।

- Advertisement -

रेखा की मुकेश से मुलाकात एक दोस्त के द्वारा हुई थी। दोनों की दोस्ती को सिर्फ 1 महीना हुआ था जब मुकेश ने मुंबई पहुंचकर रेखा को अपने प्यार का इजहार किया। रेखा ने भी मुकेश को अपना लिया। और उसी शाम जुहू के मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों हनीमून के लिए चले गए। पर कहते हैं ना कि, जल्दबाजी में लिए गए फैसले अक्सर पछतावे का कारण बनते हैँ। कुछ ऐसा ही रेखा के साथ। उनकी जल्दबाजी में हुई शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली। मुकेश चाहते थे कि, रेखा फिल्में छोड़कर उनके साथ रहे जबकि, रेखा अपनी फिल्मी करियर को उड़ान देना चाहती थीं।

मुकेश अग्रवाल के बारे में बीबीसी से बात करते हुए उनके करीबी दोस्त ने बताया था कि, मुकेश बेहद अच्छे और सुलझे इंसान थे। हां, उनके साथ एक समस्या थी, वो दिखाना चाहते थे कि, उन्होंने अपनी दुनिया में बहुत कुछ पाया है। rekhaवहीं शादी के बाद रेखा ने भी दिल्ली आना-जाना कम कर दिया था। जो मुकेश से बर्दाश्त नहीं हुआ। क्योंकि, मुकेश रेखा से बेहद प्यार करते थे।

शादी के 6 महीने बाद रेखा ने तलाक की अर्जी दी
वहीं रेखा ने अपनी शादी के 6 महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल को तलाक देने की सोची। और अर्जी दे दी। तलाक की अर्जी मुकेश अग्रवाल बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया। बताया जाता है कि, उस दौरान आत्महत्या से पहले मुकेश ने रेखा से अपनी लाइफ में किसी और के होने की बात कही थी।rekha-mukesh और बिजनेस में चल रहे घाटे के कारण डिप्रेशन में भी थे। इन सारी बातों से परेशान होकर मुकेश ने फांसी लगा ली। ये भी पढ़ेंः- Birthday Special: इन मजबूरियों में रेखा ने किया था फिल्मों में काम, जानिए क्यों नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article