Rekha And Moushumi Chatterjee: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री रेखा हमेशा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं । क्या आपको पता है की रेखा और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के बीच भी काफी लड़ाई रहती थी। इस बात का खुलासा खुद मौसमी चटर्जी ने किया है। रेखा और मौसमी चटर्जी के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती थी इसके पीछे की वजह यह फेमस एक्टर था। मौसमी चटर्जी ने खुलासा करते हुए बताया था कि रेखा उन्हें देखकर मुंह बना लेती थी।
रेखा को लेकर मौसमी चटर्जी ने किया खुलासा
अभी हाल ही में मौसमी चटर्जी ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने रेखा को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि रेखा सोचती थी कि मैं विनोद मेहरा की जिंदगी कंट्रोल कर रही हूं। क्योंकि वह उनके घर में बैठी रहती थी और विनोद की मां मुझसे कहती थी इंदु विनोद की अलमारी से लिफाफे निकाल दो। तो नेचरली वह मुझे पसंद नहीं करती थी और मैं विनोद की मां से कहती थी कि आप मुझसे काम के लिए क्यों कहती हो वो बैठी हुई है तो उससे कहिए। रेखा को लगता था कि विनोद किसी और से ज्यादा मेरी सुनता है। रेखा मुझे देखकर मुंह बनाती थीं।
मौसमी चटर्जी ने आगे कहा कि,’रेखा सेकंड वूमेन का रोल प्ले करके थक गई थी उसने राज खोसला से कहा मुझे दासी का रोल दें। मुझे संजीव कुमार की पत्नी होना चाहिए मौसमी को दूसरा रोल दे दो। मुझे याद है कि राज खोसला के सारे असिस्टेंट हंस रहे थे।’ मौसमी ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता की रेखा को यह सब याद होगा भी या नहीं। आपको बता दे रखा और मौसमी कई हिट फिल्मों में एक साथ नजर आ चुकी हैं।
Read More-अंधविश्वास को मानती हैं Alia Bhatt? कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखा सबूत!
