Rashmika Mandanna First Look: पुष्पा फिल्म की सफलता के बाद इस समय अल्लू अर्जुन के फैंस पुष्पा 2 फिल्म का इंतजार बहुत ही ज्यादा बेसब्री से कर रहे हैं। क्योंकि अल्लू अर्जुन के फैंस एक बार फिर से पुष्पा 2 फिल्म में पुष्पा और श्रीवल्ली की जोड़ी को देखने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड है। आपको बता दे कि पुष्पा 2 के सेट से साउथ की फेमस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसके बाद पुष्पा 2की श्रीवल्ली का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सामने आया रश्मिका का फर्स्ट लुक
इस समय सोशल मीडिया पर पुष्प 2 के सेट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पुष्पा 2 फिल्म की सेट पर नजर आ रही है। इस दौरान रश्मिका मंदाना को रेड कलर की साड़ी में देखा जा सकता है और उन्होंने बालों में गजरा भी लगा रखा है। इस दौरान चारों तरफ रश्मिका मंदाना के सिक्योरिटी गार्ड खड़े हुए हैं।
Srivali range marindhe ….🔥🔥😍#PushpaTheRule !! #Srivali !! pic.twitter.com/JHdDLeAlKj
— AlluArjun Welfare Association NDL (@AIAFA_Nandyal) March 19, 2024
15 अगस्त को रिलीज होगी पुष्पा 2
साउथ फिल्मों की फेमस अभिनेता अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 फिल्म में फिर से पुष्पा बनाकर लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 को 15 अगस्त साल 2024 को रिलीज किया जाएगा। फैंस में पुष्पा 2 का बहुत क्रेज बना हुआ है जिस कारण यह फिल्म साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।
Read More-हनीमून की रात ही इस फेमस एक्ट्रेस के पति ने कर दिया था नीलाम, बेहद दर्दनाक है कहानी
