Saturday, April 1, 2023

‘साथ निभाना साथिया’ की राशि बहू ने Alia Bhatt के बाद फैंस को दी खुशखबरी, दूसरी बार मां बनने पर शेयर किया पोस्ट

रुचा हसबनीस दूसरी बार मां बन चुकी है इससे पहले उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। अपने बेबी ब्वॉय होने की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने शेयर की हैं।

Must read

- Advertisement -

Rucha Hasabnis Baby Boy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अभी हाल ही में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। तब लेकर सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट को बधाइयां दी जा रही हैं। इसी बीच एक बार फिर से फैंस के लिए खुशखबरी की खबर सामने आई है। आलिया भट्ट के बाद साथ निभाना साथिया की राशि बहू यानी एक्ट्रेस रुचा Rucha Hasabnisहसबनीस ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। रुचा हसबनीस दूसरी बार मां बन चुकी हैं। रुचा हसबनीस ने स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया में राशि बहन का किरदार निभाकर घर घर में मशहूर हो गई थी। अब एक्ट्रेस दूसरी बार मां बन चुकी है इससे पहले उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। अपने बेबी ब्वॉय होने की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने शेयर की हैं।

रुचा हसबनीस ने दिया बेबी को जन्म

- Advertisement -

मशहूर अभिनेत्री रुचा हसबनीस ने दूसरी बार बेबी को जन्म दिया है। इस बार इन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया है। अभी हाल ही में इन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बॉय के पैरों की तस्वीर को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बेबी ब्वॉय लेटा हुआ है। इस तस्वीर के ऊपर एक बैनर भी लिखा हुआ है,”तुम मैजिक हो।”टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रुचा हसबनीस को मां बनने पर सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही हैं। रुचा ने पहले बेटी को जन्म दिया था अबकी बार बेटे की मां बनी है।

2015 में की थी शादी

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रुचा हसबनीस को सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही है। आपको बता दें रुचा

हसबनीस ने पहली बार 2019 में अपनी बेटी को जन्म दिया था। बेटी का नाम इन्होंने रूही रखा था रुही की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन शेयर किया करती हैं। 2015 में इन्होंने राहुल जगदाले से शादी कर ली थी।

Read More-बेटी के जन्म के बाद अस्पताल से ब्लैक कलर की रेंज रोवर मे रवाना हुए Ranbir Kapoor, सामने आया लेटेस्ट वीडियो

- Advertisement -

More articles

Latest article