Deepika Padukone: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अभी हाल ही में माता-पिता बने हैं। दीपिका पादुकोण ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस समय दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। वहीं दीपिका ने अभी हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं । दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने बताया कि मां बनने का फैसला रणवीर सिंह ने उन्हें पर छोड़ दिया था।
रणवीर ने कह दी थी यह बड़ी बात
अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने बताया कि बेबी कंसीव करने के फैसले का हक रणवीर ने उन्हें दिया था। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से कहा था कि यह तुम्हारी बॉडी है। हां, ये हम दोनों फैसला है लेकिन आखिर में तो ये तुम्हारी ही बॉडी है जिसे सब कुछ झेलना है। इसीलिए जब भी आप रेडी महसूस करें। इतना ही नहीं दीपिका ने कहा कि अपनी बेटी का नाम रखने की कोई जल्दी नहीं थी। इसीलिए उन्हें नाम चुनने में 2 महीने का समय लग गया।
दीपिका ने बेटी का क्या रखा नाम
आपको बता दे दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। दीपिका ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे लिए सबसे ज्यादा जरूरी था कि हम बच्चे को अपनी बाहों में थामें , उसे इस नई दुनिया को देखने दे जिसमें वो आई है। उसकी पर्सनालिटी को थोड़ा डेवलप होने दें। वह बेटी के लिए ऐसा नाम चाहती थी जो यह जाहिर करता हो कि वो उनके और रणवीर के लिए क्या मायने रखती है।
Read More-कभी गोद में बैठी ,तो कभी गले से लगाया,चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने इस एक्टर के साथ किया रोमांस
