Rani Mukherjee: रानी मुखर्जी भले ही आज के समय में बहुत ही काम फिल्मों में नजर आ रही हो लेकिन 90 के दशक में रानी मुखर्जी ने अपनी शानदार एक्टिंग से बहुत बड़ी पहचान हासिल कर ली है। रानी मुखर्जी को 90 के दशक की सबसे फेमस और सुपरस्टार एक्ट्रेस कहा जाता है। क्योंकि उस समय रानी मुखर्जी ने अपनी शानदार एक्टिंग से बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी। बॉलीवुड कि फेमस अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने शाहरुख खान और सनी देओल के कमबैक को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
शाहरुख और सनी के कम बैक पर बोली रानी मुखर्जी
आपको बता दें कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सनी देओल फेमस अभिनेत्री रानी मुखर्जी के एक अच्छे दोस्त हैं। हालही में रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और सनी देओल के साल 2023 में शानदार कमबैक पर बात करते हुए कहा ‘मैं इन दोनों के कम बैक से बहुत ही खुश हूं।’जब रानी मुखर्जी से इंटरव्यू में पूछा गया है कि वह शाहरुख खान के साथ भविष्य में काम कर सकती हैं तब उन्होंने जवाब में तथास्तु कहा।
View this post on Instagram
साल 2023 के सुपरस्टार रहे शाहरुख और सनी
साल 2023 बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के नाम रहा है। क्योंकि शाहरुख खान ने साल 2023 में सबसे बड़ी फिल्म पठान थी जिसके बाद उन्होंने जवान फिल्म से खूब पापुलैरिटी हासिल की। फिर अब शाहरुख खान की फिल्म डंकी लगातार कमाई कर रही है। शाहरुख खान ने साल 2023 में बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में देकर अपने कम बैक से सभी को हैरान कर दिया है। इसके अलावा बॉलीवुड की फेमस अभिनेता सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 भी रिलीज हुई थी ग़दर 2 फिल्म के जरिए सनी देओल की भी एक बार फिर से शानदार वापसी हुई है।
Read More-पति अभिषेक के साथ अनबन की खबरों पर Aishwarya Rai ने तोड़ी थी चुप्पी, किया था सच का खुलासा
