बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। सोशल मीडिया पर रंगोली बड़ी बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी राय रखती है। इतनी ही नहीं, रंगोली बॉलीवुड सेलेब्स को लताड़ लगाने के चलते भी लाइमलाइट में आती है लेकिन अब रंगोली ने बॉलीवड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप को जमकर लताड़ लगाई है। दरअसल अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्वारा की गई मोमबत्ती या टॉर्च जलाने की अपील का मजाक उड़ाया था। अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर सवाल किया था कि अगर मेरा पास मोमबत्ती या दिया नहीं है तो क्या मैं दुनिया जला सकता हूं ? अनुराग कश्यप के इसी सवाल पर अब रंगौली चंदेल ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।
अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी की अपील के बाद ट्वीट किया कि ‘एक सवाल था। मोमबत्ती और दीया कहां मिलेगा? दवा की दुकान पे या फिर राशन या सब्जी की दुकान पे? क्या ये भी जरूरी सामान में आता है? और नहीं मिले तो क्या ये दुनिया जला सकता हूं? माचिस है मेरे पास। #JustAsking।’ अनुराग कश्यप के इसी ट्वीट के बाद रंगोली ने जवाब देते हुए लिखा कि दुनिया तो नहीं जला सकते मगर खुद को जला सकते हैं, वो करने की इजाजत है। दूसरों को दुनिया से और अपनी जिंदगी से बहुत प्यार है सर उनको जीने दो। आप ही दुनिया से परेशान हो सिर्फ आप कल्टी हो प्लीज।’ हालांकि रंगोली के जवाब के बाद अनुराग कश्यप भी पीछे नहीं हटे। अनुराग कश्यप ने रंगौली के ट्वीट का जवाब दिया।
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1246083981214461953
अनुराग कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘चलो कोई नहीं मेरे एक ट्वीट से ही आग लग गई। आशा है पांच तारीख तक जलती रहेगी। बाकी #DocsNeedGear.’ बता दे कि पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील करेत हुए 9 मिनट मांगे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि देश के सभी लोग 5 अप्रैल को रात 9 बजे सिर्फ 9 मिनट के लिए अपने घर की सारी लाइटें बंद कर दे। और भी सभी लोग अपने घर में एक दिया या फिर मोमबत्ती जलाए। जिसका कई लोगों ने सोशल मीडिया पर समर्थन किया है।
चलो कोई नहीं मेरे एक ट्वीट से ही आग लग गयी।आशा है पाँच तारीख़ तक जलती रहेगी। बाक़ी #DocsNeedGear
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) April 3, 2020
ये भी पढ़ें:-रंगोली ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- इस वजह से कंगना को घर बुलाकर जावेद अख्तर ने धमकाया था