Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हमेशा अपने शानदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी बी डाउन की सबसे चर्चित जोड़ी मानी जाती है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बहुत जल्द माता पिता बनने वाले हैं। शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी की खबर सभी को सुना दी थी। वहीं रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया की बहुत केयर करते हुए नजर आ रहे हैं। कल शुक्रवार को आलिया और रणवीर का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हुआ है इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
पत्नी आलिया की केयर करते नजर आए रणबीर कपूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी के दौरान भी कार्यक्रमों में भी शामिल हो रही हैं। अभी हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र इस फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म का प्रमोशन भी करती हुई नजर आई थी। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ मुंबई के एक सिनेमा हॉल में पहुंची थी। इस दौरान पति रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट की काफी केयर करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों लोगों का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
खूबसूरत कपल की जोड़ी ने जीता दिल
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट ने येलो कलर की वन पीस ड्रेस पहने हुए नजर आ रही थी इस दौरान उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। वहीं रणबीर कपूर ब्लैक जैकेट के साथ व्हाइट टी- शर्ट और ग्रे डेनिम डाली पहने हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट को भारी भीड़ से बचाते हुए किस तरह से गाड़ी की तरफ ले जाते हैं। रणबीर कपूर अपनी प्रेग्नेंट पत्नी आलिया भट्ट की काफी केयर करते हुए नजर आ रहे हैं।