Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainment'अंदर मत आना...' मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे रणबीर कपूर ने पैपराजी...

‘अंदर मत आना…’ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे रणबीर कपूर ने पैपराजी के साथ किया बुरा बर्ताव, देखकर भड़के लोग

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि वह मुंबई के किसी क्लीनिक के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं इस दौरान पैपराजी उनका नाम लेकर उन्हें पुकारने लगते हैं

-

Ranbir Kapoor Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर इस वक्त मुसीबत में पड़ गए हैं। रणबीर कपूर को ऑनलाइन जुआ ऐप ‘महादेव बुक’ मामले में ईडी ने समन भेजा है। रणबीर कपूर को 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए कहा गया था हालांकि उन्होंने दो हफ्ते का समय मांगा है। अब इसी बीच रणबीर कपूर का एक ऐसा वीडियो सामने आ रहा है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं।

रणबीर कपूर ने पैप्स के साथ किया ऐसा बर्ताव

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि वह मुंबई के किसी क्लीनिक के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं इस दौरान पैपराजी उनका नाम लेकर उन्हें पुकारने लगते हैं तो रणबीर कपूर नाराज हो जाते हैं और वहां पर पैपराजी से कहते हैं कि अंदर मत आना फिर वह चले जाते हैं। रणबीर कपूर का यह बर्ताव देखकर सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर को फटकार लगा रहे हैं। अब सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग उनका सपोर्ट भी करते नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

ईडी की रडार पर ये स्टार्स

महादेव बेटिंग एप मामले में एड की रडार पर रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि कॉमेडियन कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, हिना खान ,श्रद्धा कपूर जैसे कई स्टार्स है। 6 अक्टूबर को एक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने दो हफ्ते का समय मांगा है एक्टर को रायपुर में ईडी ब्रांच के सामने पेश होना है।

Read More-दूल्हा बनने जा रहे Vidyut Jammwal, इस मिस्ट्री गर्ल के साथ विदेश में रचाएंगे शादी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts