Saturday, April 1, 2023

बेटी के जन्म के बाद शूटिंग पर लौटे Ranbir Kapoor, बेबी गर्ल के पापा का बदला दिखा पूरा लुक

बेटी और आलिया को डिस्चार्ज कर आने के बाद रणबीर कपूर तुरंत ही काम पर निकल चुके हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है।

Must read

- Advertisement -

Ranbir Kapoor Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर अभी हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं। रणबीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। अभी हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी और बेटी को अभी हाल ही में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर आया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जब अपनी बेबी गर्ल को हॉस्पिटल से घर ले जाते वक्त कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बेटी और आलिया को डिस्चार्ज कर आने के बाद रणबीर कपूर तुरंत ही काम पर निकल चुके हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है।

बेटी के जन्म के बाद शूटिंग पर लौटे रणबीर कपूर

- Advertisement -

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर ने जैसे ही बेटी और आलिया को डिस्चार्ज कराकर घर छोड़ा वैसे ही अपने काम पर लौट चुके हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर एक फिल्म की शूटिंग सेट पर दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर कपूर को कार से उतरते देखा जा सकता है। रणबीर कपूर का लुक काफी बदला-बदला लग रहा है। रणबीर कपूर ब्लू कलर का ट्रैक सूट सिर पर बांध रुमाल और बड़ी-बड़ी दाढ़ी में एक्टर बेहद डैशिंग दिख रहे हैं। रणबीर कपूर के इस वीडियो ने साफ जाहिर कर दिया कि रणबीर कपूर काम को लेकर कितने गंभीर हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

ऐसे रखेंगे अपनी बेटी का ध्यान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर अपने काम को लेकर काफी सजग रहते हैं। बेटी के जन्म के बाद रणबीर कपूर इतनी जल्दी काम पर लौटे हैं इसे देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बेटी के जन्म पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि अपने बच्चे का वह कैसे ध्यान रखेंगे। आलिया ने कहा था कि रणबीर और वह दोनों मिलजुल कर अपने बच्चे का ध्यान रखेंगे। बच्चे के करियर के लिए मिलजुल कर फैसला लेंगे। जब आलिया काम पर जाएंगी तो रणबीर उसकी देखभाल करेंगे और जब रणबीर  काम पर जाएंगे तो आलिया उसकी देखरेख करेंगी। वही रणवीर कपूर बहुत जल्द ‘लव रंजन’ फिल्म में नजर आने वाले हैं इसके अलावा वह एनिमल फिल्म में भी नजर आएंगे।

Read More-अस्पताल से डिस्चार्ज हुई Alia Bhatt, पापा Ranbir की गोद में दिखी नन्ही परी, देखें तस्वीरें…

- Advertisement -

More articles

Latest article