Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentपत्नी आलिया को छोड़ इस हसीना के साथ रोमांटिक हुए Ranbir Kapoor,...

पत्नी आलिया को छोड़ इस हसीना के साथ रोमांटिक हुए Ranbir Kapoor, वायरल हो रही लिप-लॉक की तस्वीर

इस बार रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट नहीं बल्कि किसी अन्य हसीना के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

-

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले एक्टर रणबीर कपूर एनिमल फिल्म में नजर आने वाले हैं। एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर का डेंजर लुक देखा गया है। रणबीर कपूर एनिमल फिल्म में एक्शन अवतार में देखे जाएंगे। आपको बता दे इसी बीच रणबीर कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट नहीं बल्कि किसी अन्य हसीना के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रणबीर ने किया रश्मिका के साथ लिप लॉक

बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह पोस्ट रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के ‘हुआ मैं’ गाने का है। सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणबीर कपूर साउथ सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा रश्मिका मंदाना के साथ लिप लॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर एक हेलीकॉप्टर में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

एनिमल में नजर आएंगे रश्मिका और रणबीर कपूर

आपको बता दे कि पहली बड़ी स्क्रीन पर बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणबीर कपूर को साउथ सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा रश्मिका मंदांना के साथ देखा जा रहा है। रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री एनिमल फिल्म में फैंस को देखने को मिलेगी। रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर के अलावा एनिमल फिल्म में बॉलीवुड के फेमस एक्टर बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं।

Read More-Tiger 3 में एक्शन अवतार में नजर आएंगी कैटरीना कैफ, सामने आया फर्स्ट लुक

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts