Ranbir Kapoor Birthday Celebrate: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 40 वा बर्थडे मना रहे हैं। आज 28 सितंबर 2022 को रणबीर कपूर 40 साल के हो चुके हैं। आज सुबह से ही रणबीर कपूर को बर्थडे की शुभकामनाएं दी जा रही थी। आलिया से शादी करने के बाद रणबीर कपूर का यह पहला बर्थडे है जो उनके साथ मना रहे हैं। रणबीर कपूर को बर्थडे की शुभकामनाएं देने के लिए आधी रात से ही बॉलीवुड का ताता लगा था। वही इस वक्त रणबीर कपूर के बर्थडे की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आ रही है जिसमें रणबीर कपूर अपने फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं।
फैंस के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आ रही है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपने फैंस के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। अपने चहेते सितारे को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर की यह तस्वीरें उनके घर के बाहर की हैं। रणबीर कपूर गाड़ी में बैठकर अपने फैंस के साथ के करते हुए नजर आ रहे हैं।
रणबीर के साथ गाड़ी में बैठी नजर आलिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की जो लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है उसमें साफ देखा जा सकता है कि गाड़ी में बैठे उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। रणबीर कपूर के कार के पास फैंस की बहुत भीड़ लगी हुई है। गौर से देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर के बर्थडे सेलिब्रेट का इंजॉय आलिया भट्ट भी करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि दोनों ही स्टार कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
Read More-पिता बनने से पहले ही Ranbir Kapoor का छलका दर्द, कहा-‘इस समय मैं बहुत …’