Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentरणबीर कपूर ने स्पॉट बॉय का मनाया बर्थडे, केक खिलाकर लगाया गले,...

रणबीर कपूर ने स्पॉट बॉय का मनाया बर्थडे, केक खिलाकर लगाया गले, सामने आया वीडियो

इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर स्पॉट बॉय का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

-

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी कई अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर रामायण से लेकर ‘लव एंड वाॅर’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। रणबीर कपूर अपनी फिल्म “लव एंड वाॅर’ की शूटिंग को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। अब इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर स्पॉट बॉय का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रणबीर कपूर ने मनाया स्पॉट बाय इंदर का बर्थडे

रणबीर कपूर का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि वह अपने स्पॉट बाय इंदर का बर्थडे सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं। इंदर ने केक काटा और रणबीर कपूर बर्थडे सॉन्ग गाते हुए नजर आए। इंदर ने सबसे पहला बाइट रणबीर कपूर को खिलाया। बदले में रणबीर कपूर ने केक लेकर उनके चेहरे पर लगाया और फिर उन्हें केक खिलाया। इसके बाद रणबीर कपूर इंदर को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

टिशू पेपर से खुद साफ किया केक

रणबीर कपूर जिस समय इंदर को केक गले पर लगा रहे थे उस समय केक जमीन पर गिर जाता है। तभी रणबीर कपूर टिशू पेपर लेकर खुद उस केक के टुकड़े को साफ करते हैं। फिर वह इंदर से कुछ पूछते हुए आगे बढ़ते हैं और उन्हें पैरों पर थपथपाते हुए निकल जाते हैं। रणबीर कपूर ने इंदर का बर्थडे ‘लव एंड वाॅर’ के सेट पर मनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर फैंस रणबीर कपूर की काफी तारीफ कर रहे हैं।

Read More-चॉकलेट के लिए मचलें करीना कपूर के लाडले जेह, पापा सैफ अली खान से करने लगे लड़ाई, वायरल हो गया वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts