Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentअयोध्या पहुंचे 'रामायण' के राम -सीता और लक्ष्मण, रामनगरी में हुआ टीवी...

अयोध्या पहुंचे ‘रामायण’ के राम -सीता और लक्ष्मण, रामनगरी में हुआ टीवी स्टार का भव्य स्वागत

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि सीता माता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया लाल साड़ी पहने हुए माथे पर बिंदी लगाए हुए नजर आ रही हैं।

-

Ram Mandir Pran Pratishtha: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए रामानंद सागर की ‘रामायण’ के राम ,लक्ष्मण और सीता अयोध्या पहुंच चुके हैं। टीवी सीरियल रामायण में श्री राम के किरदार में नजर आए अरुण गोविल और माता सीता के किरदार में नजर आई दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण के रोल में दिखे सुनील लहरी रामनगरी अयोध्या में पहुंच चुके हैं। इसी दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें तीनों ही एक साथ रामनगरी में प्रस्थान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रामनगरी पहुंचे दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि सीता माता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया लाल साड़ी पहने हुए माथे पर बिंदी लगाए हुए नजर आ रही हैं। वही अरुण गोविल पीले कुर्ते पजामे में दिखाई दे रहे हैं इतना ही नहीं लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी पीला कुर्ता पजामा पहने नजर आ रहे हैं। तीनों स्टार्स के आसपास काफी भीड़ लगी हुई है तीनों ही पैदल चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल के पीछे जो भीड़ है वह जय श्री राम के नारे लगाती हुई नजर आ रही है। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोग जय श्री राम के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

न्योता न मिलने पर भड़के थे सुनील लहरी

आपको बता दे रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी को न्योता नहीं मिला था जिस पर वह भड़क गए थे। सुनील लहरी ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे थे कि उन्हें प्राण प्रतिष्ठा का न्योता नहीं भेजा गया और वह इससे नाराज भी चल रहे थे। हालांकि बाद में उन्हें न्योता भेजा गया और वह तीनों ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं।

Read More-‘जो राम मंदिर बनने से खुश नहीं है, मेरी छत से कूद सकते हैं…’वायरल हो रहा कानपुर के अन्नू अवस्थी का अनोखा पोस्टर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts