Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentशादी के बंधन में बंधे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, दो...

शादी के बंधन में बंधे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, दो रीति रिवाजों में हुई शादी

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने पहले आनंद कराज सेरेमनी को फॉलो करते हुए सिख रीति रिवाज से शादी की। फिर सिंधी ट्रेडिशन में शादी की। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने लगभग दोपहर 3:30 बजे सात फेरे लिए हैं।

-

Rakul Preet Singh wedding: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आज शादी के बंधन में बंध गईं हैं।औ रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने आज सात फेरे लिए है। कपल ने गोवा में धूमधाम से शादी की है। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने पहले आनंद कराज सेरेमनी को फॉलो करते हुए सिख रीति रिवाज से शादी की। फिर सिंधी ट्रेडिशन में शादी की। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने लगभग दोपहर 3:30 बजे सात फेरे लिए हैं।

शादी से पहले किया था अखंड पाठ

आपको बता दे जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने शादी की रस्मो की शुरुआत अखंड पाठ से की थी। 3 फरवरी को रकुल प्रीत सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी से पहले अखंड पाठ से अपनी एक फोटो शेयर की थी इस तस्वीर में वह सिर पर पर्पल कलर का दुपट्टा ओढ़े दिखाई दी थी। 16 फरवरी को जैकी भगनानी के घर पर ढोल नाईट हुई थी और इसके अगले ही दिन कपल सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे।

19 फरवरी को शुरू हुए थे शादी के फंक्शन

आपको बता दे जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की शादी के फंक्शन 19 फरवरी को शुरू हुए थे। पहले कपल की हल्दी सेरिमनी हुई फिर रकुल प्रीत सिंह नाम जैकी भगनानी के नाम की हाथों में मेहंदी रचाई। इसके बाद संगीत भी हुआ जिसमें दोनों ने जमकर डांस किया। जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दे सकते हैं।

Read More-मां के निधन से संभावना सेठ पर टूटा दुखों का पहाड़, मोनालिसा और गौहर खान सहित कई एक्टर ने जताया दुख

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts