Rajeev Sen Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा का रिश्ता बेहद ही खराब चल रहा है। राजीव सेन और चारू असोपा बहुत जल्द तलाक लेने जा रहे हैं। अभी कुछ ही दिन पहले चारू असोपा ने अपने पति पर एक आरोप लगाया था कि राजीव सेन उनकी बेटी से मिलने नहीं आते हैं। इसी बीच राजीव सेन ने अपनी बेटी के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर चारू असोपा की तो बोलती ही बंद हो जाएगी।
राजीव सेन ने शेयर किया किया क्यूट वीडियो
कल राजीव सेन ने अपनी बेटी जियाना के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जियाना अपने पापा के कंधों पर बैठी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं इस वीडियो को शेयर करते हुए राजीव सेन ने कैप्शन में लिखा है,”डैडी की छोटी प्रिंसेस।”लोगों का कहना है कि भले ही राजीव एक अच्छे पति ना बन पाए हों लेकिन वह बेहद अच्छे पिता हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं।
View this post on Instagram
चारू असोपा ने लगाया था गंभीर आरोप
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री चारू असोपा ने अपने पति राजीव सेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह उनकी बेटी जियाना से मिलने नहीं आते हैं। चारु ने कहा कि मैंने कभी भी राजीव को अपनी बेटी से मिलने के लिए नहीं रोका है लेकिन राजीव ही मेरी बेटी से मिलने नहीं आते हैं। वही आपको बता दें राजीव और चारु का बहुत जल्द तलाक होने वाला है।
Read More-Ranbir- Alia की बेटी को मिला यह प्यारा सा तोहफा, खुद राहा की मां ने शेयर की तस्वीर