Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentनौकर को पीटते दिखे Rahat Fateh Ali Khan! वायरल वीडियो पर पाकिस्तानी...

नौकर को पीटते दिखे Rahat Fateh Ali Khan! वायरल वीडियो पर पाकिस्तानी सिंगर को देनी पड़ी सफाई

इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है और साथ ही पाकिस्तानी सिंगर की आलोचना भी की है। पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने वीडियो वायरल होने के बाद सफाई भी दी है।

-

Rahat Fateh Ali Khan: बॉलीवुड फिल्मों में कई गानों में गा चुके पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राहत फतेह अली खान अपने नौकर को चप्पल से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वह एक शख्स को पीटते हुए कह रहे हैं कि, ‘मेरी बाॅटल कहां गई।’ इस वीडियो को कई यूजर्स ने शेयर किया है और साथ ही पाकिस्तानी सिंगर की आलोचना भी की है। पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने वीडियो वायरल होने के बाद सफाई भी दी है।

राहत फतेह अली खान ने दी सफाई

राहत फतेह अली खान ने एक वीडियो जारी कर इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि, ‘वह जिसे पीट रहे हैं वह उनका शागिर्द है।एक उस्ताद और उसके शागिर्द का रिश्ता ऐसा होता है कि उसके अच्छे काम पर हम उसे प्यार देते हैं। और जब वो गलती करता है तो हम उसे हम पनिशमेंट भी देते हैं।’ वीडियो में वह शख्स भी राहत फतेह अली खान की हां में हां मिलाते हुए बताता है कि यह बात झूठी है कि उनके उस्ताद ने उन्हें शराब की बोतल की वजह से पीटा। असल में उसमें पानी था मुझे पानी की बोतल गुम हो गई थी। उसे शख्स के दो और वीडियो राहत के ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किए गए हैं। जिसमें वह कहता दिख रहा है कि उस्ताद ने मुझसे माफी मांगी है। उनके बड़प्पन के आगे मैं शर्मिंदा हो गया हूं।

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे आलोचना

वीडियो सामने आने के बाद राहत फतेह अली खान को सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘राहत फतेह अली खान ने खुद भी शराब पी रखी है।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘वह शराब की बोतल की वजह से अपने नौकर को पीट रहे हैं।’ वहीं तीसरा यूज़र ने लिखा,’राहत फतेह अली खान को बाॅय काॅट कर देना चाहिए हर किसी को इंसान की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए।’

Raed More-मां बनने के बाद पहली बार किलर लुक में Rubina Dilaik ने कराया फोटोशूट, काउच पर बैठ कर दिए पोज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts