Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentमम्मी -पापा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई राहा कपूर, बेटी को...

मम्मी -पापा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई राहा कपूर, बेटी को गोद में लिए दिखे रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया के साथ बेबी राहा कपूर की यह प्यारी सी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

-

Raha Kapoor: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। अब इसी बीच नए साल का जश्न मना कर आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) के साथ मुंबई लौट आए हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी बेटी राहा कपूर के साथ जैसे ही एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए पैपराजी उनकी पोज लेने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान के कई सारे वीडियो और तस्वीरें सामने आए हैं। जिसमें रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर की क्यूटनेस पर फैंस फिदा हो रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया के साथ बेबी राहा कपूर की यह प्यारी सी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

पापा की गोद में खेलती दिखी राहा कपूर

आलिया और रणबीर कपूर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने कहां गए थे इस बात को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया है। इस दौरान राहा कपूर अपने पापा रणबीर कपूर की गोद में दिखाई दे रही थी। राहा कपूर ने पिंक कलर की हुड़ी वाली जैकेट पहनी हुई थी। उनके हाथ में एक खिलौना भी नजर आ रहा था। रणबीर कपूर की गोद में राहा कपूर मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही थी। इस दौरान रणबीर कपूर ब्लैक टीशर्ट के साथ टोपी लगाए हुए दिखाई दे रहे थे। वही आलिया लूज खाकी कलर की शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट

अगर रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर एनिमल फिल्म में आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म में रणबीर कपूर खूंखार लुक में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। वहीं अगर आलिया भट्ट की बात करें तो एक्ट्रेस आखरी बार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थी।

Read More-सिंपल अंदाज में Merry Christmas के इवेंट में पहुंचे विजय सेतुपति, कैटरीना कैफ की खूबसूरती ने जीता फैंस का दिल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts