Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentबेबी बंप ना दिखाई देने पर दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी पर उठे...

बेबी बंप ना दिखाई देने पर दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी पर उठे सवाल,सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड स्टार्स

सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठा रहे हैं। दीपिका पादुकोण का बेबी बंप ना दिखाई देने पर सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं। कि एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए मां बनने जा रही हैं।

-

Deepika Padukone pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। रणवीर सिंह और दीपिका ने कुछ महीने पहले फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर करते हुए बताया था कि दीपिका प्रेग्नेंट है। दीपिका पादुकोण सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है। वहीं इसी बीच प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण मुंबई में वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठा रहे हैं। दीपिका पादुकोण का बेबी बंप ना दिखाई देने पर सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं। कि एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए मां बनने जा रही हैं।

दीपिका के प्रेग्नेंट होने पर उठे सवाल

सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दीपिका पादुकोण का बेबी पंप दिखाई नहीं दिया है। जबकि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी सितंबर में ही होने वाली है। इसी बीच यूजर्स कह रहे हैं कि एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए मां बनने जा रही हैं। वहीं दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में फाय डीसूजा नाम की एक जर्नलिस्ट और फेमिनिस्ट ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा,”डियर सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण अपनी डेमोक्रेटिक ड्यूटी निभाने और वोट करने के लिए घर से बाहर निकली थीं। उन्होंने अपनी बॉडी या प्रेग्नेंसी को लेकर कोई फीडबैक नहीं मांगा था।आपको उनपर या उनकी जिंदगी के किसी पहलू पर कमेंट करने का कोई हक नहीं है। इसे बंद करें और तमीज से पेश आएं।” वही आप बॉलीवुड स्टार्स भी दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में उतर आए हैं। बॉलीवुड स्टार्स इस पोस्ट पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Faye D’Souza (@fayedsouza)

बिपाशा बसु से लेकर आलिया भट्ट ने किया सपोर्ट

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट बिपाशा बसु और सोनाक्षी सिन्हा, सहित रकुल प्रीत सिंह ,भूमि पेडनेकर और जोया अख्तर ने दीपिका पादुकोण का सपोर्ट किया है। दीपिका पादुकोण के सपोर्ट में बिपाशा बसु और रिद्धिमा पंडित ने भी इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया है।इतना ही नहीं टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री टीना दत्ता ने कमेंट करते हुए लिखा,”बिल्कुल सही लोग पागल हो गए हैं।”

Read More-बीच पर इठलाती दिखी शहनाज गिल, ग्लैमरस तस्वीरें हो रही वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts