Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainment‘कोई उनसे पंगा नहीं ले सकता…’ वायरल हुआ बहन मन्नारा चोपड़ा के...

‘कोई उनसे पंगा नहीं ले सकता…’ वायरल हुआ बहन मन्नारा चोपड़ा के साथ प्रियंका चोपड़ा का पुराना वीडियो

प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन मन्नारा चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं।

-

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की फेमस अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को आज इंटरनेशनल अभिनेत्री भी कहा जाता है क्योंकि बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी प्रियंका चोपड़ा काफी फेमस हो चुकी है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में भारत आए थे जहां उन्होंने मामी फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन मन्नारा चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं।

वायरल हुआ प्रियंका का पुराना वीडियो

इस समय सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी कजिन सिस्टर मन्नारा चोपड़ा के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन मन्नारा चोपड़ा के लिए कहती हुई नजर आ रही है कि “मैं अपनी पूरी फैमिली के लिए ये कहूंगी, मेरे होते हुए कोई उनसे पंगा नहीं ले सकता है।वह जितना हो सकेगा मन्नारा को सपोर्ट करेंगी। मैं बहुत प्राउड हूं। मन्नारा बहुत जल्दी स्टार बन जाएगी। उसे मेरी जरुरत नहीं है।”

भारत आई है प्रियंका चोपड़ा

आपको बता दे कि मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री के कई एक्टर्स मुंबई पहुंचे हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से भारत आई है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती चोपड़ा भी उनके साथ भारत आई है। लेकिन अभी तक मालती चोपड़ा पब्लिक प्लेस में नहीं आई।

Read More-एक ही दिन रिलीज हुई तो सगी बहनों की अलग-अलग फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई सुपर फ्लॉप

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts