Nick Jonas Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं प्रियंका चोपड़ा की शादी हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस के साथ हुई है। प्रियंका चोपड़ा त्यौहार अपने पति निक जोनस के साथ बेहद ही शानदार तरीके से मनाते हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने साल 2022 की यादों को ताजा करते हुए नए साल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक जोनस ने प्रियंका और अपनी फैमिली के साथ ही बेटी मालती की भी अनदेखी तस्वीरें दिखाई हैं। लेकिन इस वीडियो में जो बैकग्राउंड में गाना बज रहा है उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है।
निक जोनस ने 2022 की यादें की ताजा
निक जोनस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनास ने कई सारी अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। रील में प्रियंका और उनके लॉस एंजिल्स घर की फोटोस देखने को मिल रही है। इसके अलावा होली सेलिब्रेशन और पूजा की भी तस्वीरें दिखाई दे रही है। हालांकि इस दौरान निक जोनस ने जो बैकग्राउंड में गाना लगाया है उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। इस बिल को शेयर करते हुए निकले लिखा,”साल है यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि 2023 से क्या लेकर आता है।आप सभी को नया साल मुबारक हो।”
View this post on Instagram
हिंदी गाने को सुनकर लोग हुए हैं हैरान
निक जोनस ने इस वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ का गाना ‘राता लंबिया’ लगाया हुआ है। आपको बता दें निक जोनास अमेरिकी सिंगर और एक्टर है फिर भी उन्होंने हिंदी गाने को लगाया जिससे पर फैंस दीवाने हो गए हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।