Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentअपने दादाजी के साथ मस्ती करती दिखी Priyanka Chopra की बेटी मालती,...

अपने दादाजी के साथ मस्ती करती दिखी Priyanka Chopra की बेटी मालती, तो वही पति के साथ कोजी हुई ‘देसी गर्ल’

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा हो रहा है।

-

Priyanka Nick Vacation: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘देसी गर्ल’ कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ सोशल मीडिया पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में कभी प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ रोमांटिक होती हुई दिखाई दे रही है तो कहीं उनकी बेटी मालती मेरी चोपड़ा अपने दादाजी के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इन्हें काफी पसंद भी कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा हो रहा है।

एक साथ मस्ती करते दिखे दादा- पोती

प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उनमें देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक की प्यारी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा अपने दादाजी के साथ खेलती हुई नजर आ रही है। इस फोटो में मालती मैरी चोपड़ा अपने दादा की गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। तो वहीं कुछ तस्वीरों में प्रियंका और निक भी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। एक फोटो में प्रियंका हाथ में गिलास पड़े हुए दिख रही है तो वही निक जोनस बगल में बैठे काफी सीरियल मूड में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने पति निक के साथ कोजी सेल्फी भी ली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

मस्ती के मूड में दिख रही प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जो सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है उनमें प्रियंका मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर का बाथरोब पहने हुए दिखाई दे रही हैं और सिर पर टाॅवर रखकर मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की वेकेशन की यह तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। फैंस इन तस्वीरों पर ढेर सारा प्यार भी लूटा रहे हैं।

 

Read More-वायरल हो रहा Vicky Kaushal का सालों पुराना वीडियो, देखकर लोगों ने लिए खूब मजे

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts