Priyanka Chopra Shares Daughter Malti Pic: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने अभी कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें चेहरे का कुछ हिस्सा दिखाई दे रहा था और आखिर ढकी हुई थी। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक और नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा की लाडली मालती मेरी चोपड़ा अपने मामा सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। मालती मामा सिद्धार्थ चोपड़ा की गोद में खेलती दिख रही हैं।
मामा की गोद में खेलती नजर आई मालती चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अभी कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में मालती मेरी चोपड़ा अपने मामा सिद्धार्थ चोपड़ा की गोद में नजर आ रही हैं भांजी को गोद में लिए हुए सिद्धार्थ चोपड़ा पुल के किनारे खुले आसमान में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है,”Aww… My Heart.” इस तस्वीर में मामा की गोद में मालती मेरी चोपड़ा बेहद आराम से बैठी हुई नजर आ रही हैं। हालांकि इस तस्वीर मे प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।
नहीं दिखाया अभी तक अपनी बेटी का चेहरा
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मैं अभी हाल ही में तस्वीर शेयर की थी जिसमें व्हाइट स्वेटर पहने हुए नजर आ रही थी। हालांकि अभी तक प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस से अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा का चेहरा छिपा रखा है। प्रियंका चोपड़ा ने अभी अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है हालांकि उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा दिखाएंगी। प्रियंका चोपड़ा शूटिंग में व्यस्त होते हुए भी अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं।
Read More-प्रेग्नेंसी की खबरों पर Rubina dilaik ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई