Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentएयरपोर्ट पर बेटी को गले में चिपकाए दिखी प्रियंका चोपड़ा, साथ में...

एयरपोर्ट पर बेटी को गले में चिपकाए दिखी प्रियंका चोपड़ा, साथ में दिखे पति निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं जिसमें उनके साथ उनकी बेटी और पति निक जोनास भी दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग रैप करते हुए लॉस एंजेलिस से वापस आ गई हैं।

-

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग को लेकर काफी बिजी चल रही है। प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग सेट से कई सारी तस्वीर भी शेयर की थी। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं जिसमें उनके साथ उनकी बेटी और पति निक जोनास भी दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग रैप करते हुए लॉस एंजेलिस से वापस आ गई हैं।

बेटी को गले में चिपकाए दिखी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी जोनास को गले में चिपकाए हुए नजर आ रही है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ग्रे कलर के कोऑर्ड सेट में नजर आ रही हैं वही निक जोनस ने ब्राउन कलर का कोऑर्ड सेट पहना हुआ है। वही मालती चोपड़ा ग्रे कलर का कोऑर्ड सेट पहने हुए थी मालती बहुत ही क्यूट लग रही थी। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दोनों अपना जलवा हॉलीवुड में भी दिखा रही है। अब प्रियंका चोपड़ा ‘द ब्लफ’ में में नजर आने वाली है। जिसकी शूटिंग प्रियंका लॉस एंजेलिस में कर रही थी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा Heads Of State में नजर आने वाली है। वहीं प्रियंका चोपड़ा अभी हाल में स्काई इज द पिंक में नजर आई थी।

Read More-नागा चैतन्य की साली बनी समांथा, शेयर की सगाई की तस्वीरें

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts