Friday, June 2, 2023

नेपोटिज्म की वजह से प्रियंका चोपड़ा की हो गई थी बुरी हालत, रात-दिन सताने लगा था बस एक डर

Must read

- Advertisement -

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के दम पर धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में रहती है लेकिन एक्ट्रेस का जन्म बिहार (अब झारखंड) के जमशेदपुर में हुआ था। बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म एतराज से डेब्यू किया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने कई धमाकेदार फिल्में की। जिसमें कई कॉमेडी फिल्म शामिल है तो कई रोमांटिक फिल्म भी है। जिस वजह से प्रियंका चोपड़ा आज तक अपने फैंस के दिले में राज कर रही है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब एक्ट्रेस को बॉलीवुड में नेपोटिज्म का सामना करना पड़ा था। उन दिनों प्रियंका चोपड़ा को हर दिन बस एक ही डर सताता था कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री से बाहर निकाल दिया जाएगा।

- Advertisement -

न कोई चाचा, न कोई बेटी
प्रियंका चोपड़ा आज इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है। जहां वह बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगहों पर अपना नाम कमा चुकी है तो वहीं, उन्होंने अपने ही प्रोडक्शन हाउस में कई रीजनल फिल्मों का निर्माण किया है। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू भी दिया था। जिसमें एक्ट्रेस ने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जिस समय वो बॉलीवुड में आई थी। उन दिनों कोई भी किसी का अंक या बेटी नहीं था। अगर आप एक्टर बनना चाहते हो और आपका बॉलीवुड कनेक्शन नहीं है। तो आपको प्रोडक्शन हाउस में घुसने भी नहीं दिया जाएगा। इसी वजह से मैंने भी अपना प्रोडक्शन हाउस खड़ा किया। अब तक मैंने सात डायरेक्टर्स के साथ काम किया है और सब नए है। ये मेरा रास्ता है। जो मैंने खुद चुना है।

सताता था बस एक डर
इसके आगे प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जब मैंने बॉलीवुड में कदम रखा। तब वो मेरे लिए आसान था क्योंकि मैं एक ब्यूटी पीजेंट जीतकर आई थी। मुझे फिल्में मिल रही थी लेकिन तब मैं ये भी जानती थी कि अगर कोई किसी बड़े स्टार की बेटी का रेकमेंडशन लेकर आएगा। तो मुझे उस फिल्म से निकाल दिया जाएगा। मैं उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री को जानती नहीं थी। मुझे नहीं पता था कि मैं डिनर पर जाउ या फिर नेटवर्किंग करूं। मुझे अपने मेरिट के दम पर सारा काम मिला है। हालांकि कई बार मुझसे मौके छीने भी गए। लेकिन इन्ही चीजों की वजह से आज मैंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। ताकि मैं नए लोगों को मौका दे सकूं।

ये भी पढ़ें:-प्रियंका चोपड़ा ने खोले बेडरूम से जुड़े राज, निक जोनस सुबह उठते ही करते हैं ये ;डिमांड&;

- Advertisement -

More articles

Latest article