Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी बेटी और अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर किया करती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और एक्ट्रेस की क्लास लगा रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हो गया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।
एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा और पति निक जोनस के साथ मलिबु बीच पर गई थी जहां से उन्होंने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,‘संडे’। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक ब्लैक विंटर कैजुअल्स में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका की बेटी मालती अपनी मम्मा की गोद में दिख रही हैं। हर बार की तरह एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा छुपा रखा है और हार्ट इमोजी से कवर कर दिया है। बेटी का चेहरा ना दिखाने पर इस बार सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और एक्ट्रेस की क्लास लगा रहे हैं।
View this post on Instagram
भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हो गए हैं और एक्ट्रेस की क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,” जब कार्दशियन अपने सभी बच्चों का चेहरा दिखाते हैं तो आपको क्या है।” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “जब चेहरा नहीं दिखाना तो क्यो फोटो पोस्ट करती हो।” इसी तरह लोग इस तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रियंका चोपड़ा ट्रोलर्स को कैसा जवाब देती हैं।