Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentनई नवेली भाभी से मिलने घर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, पति के साथ...

नई नवेली भाभी से मिलने घर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, पति के साथ ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट हुई देसी गर्ल

प्रियंका चोपड़ा अपनी नई नवेली भाभी नीलम उपाध्याय से मिलने के लिए उनके घर पहुंची थी।

-

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इस समय इंडिया में है। प्रियंका चोपड़ा यहां अपने भाई की शादी अटेंड करने के लिए आई थी। प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी 7 फरवरी को संपन्न हो चुकी है। सिद्धार्थ की शादी एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ हुई है। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा को आज सिद्धार्थ चोपड़ा के घर के बाहर स्पॉट किया गया है प्रियंका चोपड़ा अपनी नई नवेली भाभी नीलम उपाध्याय से मिलने के लिए उनके घर पहुंची थी।

ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट हुई प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा को शनिवार को निक जोनास के साथ नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा के वर्सोवा वाले घर के बाहर स्पॉट किया गया है। दोनों ही ट्रेडिशनल अवतार में नजर आए हैं दोनों ने आईस ब्लू कलर की मैचिंग आउटफिट पहनी थी। प्रियंका ने ब्लू कलर का सूट कैरी किया हुआ था अपना लुक बालों में बन ,मैचिंग झुमके और आंखों पर चश्मा लगाकर पूरा किया। वहीं प्रियंका के पति निक जोनास कुर्ता पजामा पहने हुए स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इंडिया में छाई निक जोनस की फैमिली

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए अकेले प्रियंका और निक ही नहीं बल्कि उनकी पूरी फैमिली आई थी। प्रियंका चोपड़ा की सासू मां और ससुर जी भी इंडिया आए हुए हैं। निक जोनास की पूरी फैमिली सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में छाई रही। वहीं प्रियंका की नन्ही परी मालती भी अपने मामा की शादी को खूब एंजॉय करती हुई नजर आई।

Read More-भाई की संगीत सेरेमनी में होने वाली भाभी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने लगाए जोरदार ठुमके, वायरल हो रहा ननंद-भाभी का डांस वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts