Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentशाहरुख खान के घर के बाहर हुआ प्रभास की फिल्म का प्रमोशन,...

शाहरुख खान के घर के बाहर हुआ प्रभास की फिल्म का प्रमोशन, फैंस बोले- ‘आशीर्वाद लेने मन्नत आए हैं…’

इसी बीच बॉलीवुड के फेमस अभिनेता शाहरुख खान के घर के बाहर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी का प्रमोशन किया गया है।

-

Kalki 2898 AD: बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान का बहुत बड़ा नाम है। शाहरुख खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का बादशाह कहा जाता है। शाहरुख खान हमेशा अपनी धमाकेदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करते रहते हैं। इसी बीच बॉलीवुड के फेमस अभिनेता शाहरुख खान के घर के बाहर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी का प्रमोशन किया गया है।

मन्नत के बाहर हुआ कल्कि 2898 एडी का प्रमोशन

सोशल मीडिया पर इस समय बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर से एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि तीन लोग प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी का एक पोस्टर लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में कल्कि 2898 एडी की रिलीज डेट भी लिखी हुई है। यह फोटो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है इस फोटो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लोगों ने दिए ऐसे ऐसे रिएक्शन

कुछ शाहरुख खान के फैंस सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा “प्रभास, शाहरुख से भी बड़े स्टार हैं। ले प्रभास: मन्नत के सामने #कल्कि2898 प्रमोशन कर रहे हैं। वह जानते हैं कि शाहरुख खान को छोड़ दें तो मन्नत उनसे भी बड़ा ब्रांड है।” तो एक दूसरे यूज़र ने लिखा “इस क्रिसमस पर शाहरुख खान से बुरी तरह पिटने के बाद प्रभास और टीम कल्कि अपनी आने वाली फिल्म के लिए किंग खान का आशीर्वाद लेने मन्नत आए थे।”

Read More-ओरी के साथ दिखे युजवेंद्र चहल, लोग बोले- ‘ये किस लाइन में आ गया आप…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts