Friday, June 2, 2023

अनुष्का के देखते ही दीवाने हो गए थे प्रभास, इस फिल्म से शुरू हुई दोनों की लवस्टोरी

Must read

- Advertisement -

‘बाहुबली 2’ की देवसेना यानी की अनुष्का शेट्टी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। अनुष्का शेट्टी साउथ की मशहूर एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। WhatsApp Image 2019 11 07 at 12.31.10 जिनके दम पर लाखों लोग उनके फैन्स है। तो आज अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कई किस्से सुनाते है। साथ ही आपको ये भी बताते है कि अनुष्का शेट्टी और सुपरस्टार प्रभास की अफेयर्स की खबरे क्या आज से है या सालों पहले ही प्रभास उन्हें अपना दिल दे बैठे है।

- Advertisement -

अनुष्का शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते काफी लंबा समय हो गया है लेकिन आज भी अधिकतर लोग उनका असली नाम नहीं जानते। अनुष्का का असली नाम स्वीटी शेट्टी है। WhatsApp Image 2019 11 07 at 12.31.41 उन्होंने साल 2005 में इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस दौरन अनुष्का एक योगा ट्रेनर थी। लेकिन उनकी खुबसूरती के आगे डायरेक्टर भी झुक गए। अनुष्का शेट्टी ने ‘सुपर’ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। जिसके बाद अनुष्का की किस्मत बदल गई। इसके बाद उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में काम किया।

अनुष्का की फिल्म ‘साइज जीरो’ उनकी यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपना वजन 20 किलो बढ़ा लिया था। अनुष्का ने बहुत जल्द सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दिया था। WhatsApp Image 2019 11 07 at 12.31.51 साल 2010 में अनुष्का ने तमिल फिल्म ‘सिंघम’ में काम कर लोगों को अपना दीवाना बना दिया। इसके बाद अनुष्का ‘सिंघम 2’ में भी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ नजर आई।

हालांकि इन सबके बीच अनुष्का और प्रभास की लवस्टोरी सुर्खियों में छा चुकी थी। अनुष्का ने प्रभास के साथ साल 2009 में ‘बिल्ला’ फिल्म की थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के दौरान प्रभास ने जब अनुष्का को देखा था। तब ही वह अनुष्का के दीवाने हो गए थे। WhatsApp Image 2019 11 07 at 12.32.47 इसके बाद फिल्म की शूटिंग के दौरान वह अक्सर साथ ही रहते थे। जिसके चलते दोनों के बीच करीबियां बढ़ने लगी। और वही से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई। ये भी पढ़ें:-सुपरस्टार प्रभास को लड़की ने जड़ा थप्पड़, देखिए वीडियो

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article