Rajesh Khanna : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना भले ही आज इस दुनिया में ना रहे हो । राजेश खन्ना को लोग इस दुनिया में आज भी पसंद करते हैं। राजेश खन्ना को फिल्म इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार कहा जाता था। राजेश खन्ना ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में निकाली हैं। राजेश खन्ना ने कई सारे खिताब अपने नाम किए हैं। खन्ना के फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं । राजेश खन्ना को लेकर एक कहावत कही जाती है ‘ऊपर आका नीचे काका’। राजेश खन्ना को प्यार से लोग काका कहकर भी बुलाते हैं । राजेश खन्ना के फैंस उनके प्यार में इस कदर दीवाने थे कि यह भी लोग कहते हैं कि जब राजेश खन्ना अपनी कार से निकलते थे तो उस धूल से फैंस अपनी मांग भर लेते थे। आज हमेशा आर्टिकल में राजेश खन्ना से जुड़ा है किस्सा सुनाते हैं इसे सुनकर शायद ही आप लोगों को यकीन हो,लेकिन ऐसा हकीकत में है।
एक बार बीमार पड़ गए थे काका
बॉलीवुड के मशहूर सुपर स्टार राजेश खन्ना भले ही दुनिया को छोड़ कर चले गए हो लेकिन आज भी लोग इनकी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। राजेश खन्ना एक बार बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्हें काफी तेज बुखार आ गया था। यह सुनकर उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा उनके फैंस ने मंदिरों में उनके लिए प्रार्थना करनी शुरू कर दी। उनके स्वस्थ होने के लिए मंदिरों में पूजा-पाठ और अर्चना शुरू कर दी गई। राजेश खन्ना के चाहने वालों ने भगवान से मन्नत मांगनी शुरू कर दी कि जल्दी से जल्दी राजेश खन्ना ठीक हो जाएं। हद तो तब हो गई जब कुछ फैंस ने ऐसा कर दिया जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए।
काका को ठीक करने के लिए फैंस ने उठाया था यह कदम
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना जब जब बीमार पड़ गए तो फैंस ने उनके ठीक करने के लिए बहुत बड़ा कदम उठा लिया। लोग इस कदर उनके प्यार में दीवाने थे कि लोगों ने राजेश खन्ना के पोस्टर पर ठंडे पानी की पट्टियां रखनी शुरू कर दी थी। लोगों को भरोसा था कि ऐसा करने से राजेश खन्ना बहुत जल्द ही ठीक हो जाएंगे। राजेश खन्ना के प्यार में इस कदर लोग दीवाने थे कि किसी भी हद तक गुजर जाने के लिए तैयार थे। आपको बता दें राजेश खन्ना 2012 में कैंसर की बीमारी से लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज भी राजेश खन्ना की फिल्मों में देखकर उनकी एक्टिंग को याद किया जाता है।
Read More-Deepika Padukone और Ranveer Singh के रिश्ते में बिगड़ गई बात, सामने आ गयी पूरी सच्चाई