Mirzapur Film: मिर्जापुर वेब सीरीज ने ओटीटी की दुनिया में जो धूम मचाई, अब वही कहानी बड़े पर्दे पर उतरने वाली है। इस बार कहानी में एक नया चेहरा देखने को मिलेगा – जितेन्द्र कुमार। ‘पंचायत’ में अपने सरल और संवेदनशील किरदार ‘सचिव जी’ से लोकप्रिय हुए जितेन्द्र, अब मिर्जापुर की स्याह और हिंसक दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनके जुड़ने की खबर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
किनका होगा पत्ता साफ?
सूत्रों की मानें तो फिल्मी वर्जन के लिए कुछ पुराने किरदारों को रिप्लेस किया जा रहा है। हालांकि अली फजल उर्फ गुड्डू भइया की वापसी तय मानी जा रही है, लेकिन कुछ सेकेंड लीड या सपोर्टिंग एक्टर्स को हटाने की खबर है। माना जा रहा है कि इनकी जगह जितेन्द्र कुमार को लाया गया है, जिनका किरदार पूरी तरह से नया और कहानी को मोड़ देने वाला हो सकता है।
सचिव जी अब बनेंगे ‘मिर्जापुर’ के गेम चेंजर?
यह अब तक साफ नहीं है कि जितेन्द्र कुमार का रोल निगेटिव होगा या गुड्डू भइया के समर्थन में, लेकिन अंदरूनी रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका किरदार पॉलिटिकल और माइंड गेम्स में माहिर होगा। यानी ‘पंचायत’ का सादा सचिव अब ‘मिर्जापुर’ के पावर स्ट्रगल में बड़ा खिलाड़ी बन सकता है। क्या सचिव जी अब बंदूक और बारूद की दुनिया में भी उतनी ही समझदारी से काम लेंगे? इसका जवाब जल्द ही फिल्म की रिलीज के साथ मिलेगा।
Read more-क्या रणवीर सिंह की फिल्म देशविरोधी? पाक झंडे ने मचाया बवाल, गांव में हड़कंप
