Thursday, March 30, 2023

Aishwarya Rai नहीं बल्कि इस अभिनेत्री को भरी महफिल में जया बच्चन ने कहा था बहू, देखें वीडियो…

अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या से पहले करिश्मा कपूर से शादी करने वाले थे। अभिषेक और करिश्मा कपूर एक दूसरे को लगभग 5 साल तक डेट किया है। एक बार खुद जया बच्चन ने भरी महफिल में करिश्मा कपूर को अपनी बहू कहकर बुलाया था।

Must read

- Advertisement -

Jaya Bachchan Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी को आज के समय में कौन नहीं जानता है। अभिषेक बच्चन की शादी भले ही ऐश्वर्या राय के साथ हुई हो लेकिन अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या से पहले करिश्मा कपूर से शादी करने वाले थे। अभिषेक और करिश्मा कपूर एक दूसरे को लगभग 5 साल तक डेट किया है। एक बार खुद जया बच्चन ने भरी महफिल में करिश्मा कपूर को अपनी बहू कहकर बुलाया था।

जया बच्चन ने कहा था बहू

- Advertisement -

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की शादी होने वाली थी। इन दोनों की शादी को लेकर इनके फैंस भी काफी एक्साइटेड थीं लेकिन शादी तक इनका रिश्ता पहुंच नहीं पाया। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में जया बच्चन करिश्मा कपूर को अपनी बहू कहकर बुलाती हुई नजर आ रही हैं। जया बच्चन कह रही हैं कि,”मैं बच्चन और नंदा परिवार के साथ हमारे फैमिली ग्रुप में एक और परिवार का स्वागत करती हूं। और वह है कपूर्स रणधीर और बबीता कपूर और होने वाली मेरी बहू करिश्मा कपूर। अभिषेक का उनके पिता के लिए 60 वें जन्मदिन पर यह सबसे शानदार तोहफा है।”

हो चुकी थी दोनों की सगाई

कहा तो यहां तक जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई तक हो चुकी थी। करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की शादी होने वाली थी लेकिन इनका रिश्ता बीच में ही टूट गया। जिसके बाद अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय आई और 2007 में इन दोनों ने शादी कर ली। हालात करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता किस वजह से टूटा था अभी तक नहीं पता चल पाया है।

Read More-ऐश्वर्या राय की हमशक्ल ने दर्ज कराई पति के खिलाफ तलाक की अर्जी, एक्ट्रेस Manasi Naik की टूटी शादी

- Advertisement -

More articles

Latest article