Tuesday, March 28, 2023

Nora Fatehi ने ‘होठों पे बस तेरा नाम है…’ गाने पर टैरेंस लुइस के साथ लगाएं ठुमके, दिए ऐसे -ऐसे डांस मूव्स देखकर छूट जाएंगे पसीने

नोरा फतेही और टेरेस लुईस का गजब डांस फैंस को दीवाना बना रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Must read

- Advertisement -

Nora fatehi Dance Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं।नोरा फतेही इन दिनों झलक दिखला जा 10 में जज करती हुई नजर आ रही हैं। नोरा फतेही एक बार फिर से चर्चा में आ गई है दरअसल इस बार नोरा फतेही का डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नोरा फतेही ऐसे ऐसे डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही है देखने वालों के पसीने छूट रहे हैं। कलर्स चैनल ने अपकमिंग एपिसोड की एक क्लिप वायरल की है इस क्लिप में नोरा फतेही और टेरेंस लुईस डांस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही और टेरेस लुईस का गजब डांस फैंस को दीवाना बना रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

नोरा फतेही ने किया डांस परफॉर्मेंस

- Advertisement -

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही ने ऐसा डांस परफॉर्मेंस किया है कि खुद को माधुरी दीक्षित भी नहीं रोक पाई हैं। माधुरी दीक्षित ने नोरा फतेही और टैरेंस लुईस के डांस परफॉर्मेंस पर सीटी बजाने लगी है।90s स्पेशल की इस टीम में नोरा फतेही का लुक भी काफी खूबसूरत है। इसमें देखा जा सकता है कि नोरा फतेही सैफ अली खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म ‘ये दिल्लगी’ के रोमांटिक सॉन्ग ‘होठों पर बस तेरा नाम है…’डांस परफॉर्मेंस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “नोरा टेरेंस के इस मैजिकल परफॉर्मेंस को देखने के बात आप भी हो जाएंगे हिप्नोटाइज … देखे झलक दिखलाजा हर सेटरडे संडे रात 8:00 बजे…”|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

खूबसूरत लुक से जीता फैंस का दिल

इस दौरान नोरा फतेही ने खूबसूरत लुक से फैंस का दिल जीत लिया है। नोरा फतेही ने इस दौरान ब्राइट येलो कलर का बैक स्लिट गाउन पहन रखा था और मिनिमल मेकअप के साथ बालों को खुला छोड़ रखा था वही लुईस से कैंसर ब्लेजर शर्ट पहने हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान दोनों ही खूबसूरत दिख रहे हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है इस प्रोमो वीडियो को अब तक लाखों दर्शकों ने बार- बार देखा है|

Read More-‌अस्पताल से डिस्चार्ज हुई Alia Bhatt, पापा Ranbir की गोद में दिखी नन्ही परी, देखें तस्वीरें…

- Advertisement -

More articles

Latest article