Nil Bhatt -Neha Sargam: टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नील भट्ट आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। नील भट्ट ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट टीवी सीरियल शो में काम किया है। इन दिनों नील भट्ट ‘गुम है किसी के प्यार में’ आईपीएस विराट चौहान का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। नील भट्ट की शादी ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में पाखी का किरदार निभा रही ऐश्वर्या शर्मा के साथ हुई है। हालांकि आपको बता दें ऐश्वर्या शर्मा से नील भट्ट की शादी नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस से शादी होने वाली थी।
नील भट्ट के प्यार में पागल थी नेहा सरगम
मशहूर अभिनेत्री नेहा सरगम और नील भट्ट टीवी के सबसे चर्चित कपल हुआ करते थे नील भट्ट और नेहा सरगम ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल भी किया था। नील भट्ट और नेहा सरगम की मुलाकात 2012 में आए टीवी शो ‘रामायण’ पर हुई थी। इस टीवी सीरियल में नील भट्ट लक्ष्मण का किरदार निभा रहे थे तो वही नेहा सरगम सीता के रोल में नजर आ रही थी। यहां तो 1 साल तक चला था लेकिन इन दोनों के बीच प्यार पनप गया था कहा जाता है कि दोनों ने 2013 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और लगभग 3 सालों तक डेट किया। इतना ही नहीं दोनों की शादी भी होने वाली थी।
शादी से पहले ही टूट गया रिश्ता
नेहा सरगम और नील भट्ट एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे शादी भी करने वाले थे लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और शादी से पहले ही ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि पर्सनल डिफरेंस की वजह से दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। जिसके बाद नील भट्ट की मुलाकात ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर ऐश्वर्या शर्मा से हुई दोनों ने एक दूसरे को 1 साल तक वेट किया और फिर 2021 में सात फेरे ले लिए।
Read More-Salman Khan ने Aishwarya Rai को दिया था ऐसी जगह घाव, छुपाने के लिए एक्ट्रेस ने अपनाया था ये तरीका