महाकुंभ गर्ल के नाम से मशहूर मोनालिसा भोसलें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं मोनालिसा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह जीन्स, टॉप और आंखों पर ब्लैक ग्लासेज लगाए नजर आ रही हैं। उनके इस स्टाइलिश अंदाज ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। तस्वीरें वायरल होते ही मोनालिसा के कमेंट बॉक्स में फैंस के मैसेज की बाढ़ आ गई है।
ट्रेंडी लुक ने जीता फैंस का दिल
मोनालिसा का यह लुक बेहद मॉडर्न और ट्रेंडी नजर आ रहा है। फैंस ने उन्हें ‘स्टाइल क्वीन’ तक कह डाला। किसी ने लिखा, “वाह! क्या लुक है,” तो किसी ने कहा, “मोनालिसा का स्टाइल हर बार कमाल कर देता है।” दरअसल, महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं मोनालिसा अब सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस की वजह से खूब छाई रहती हैं।
सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
मोनालिसा भोसलें की फोटोज इंस्टाग्राम पर तेजी से ट्रेंड कर रही हैं। फैंस न सिर्फ उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके कॉन्फिडेंस की भी जमकर सराहना कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मोनालिसा अब जल्द ही किसी फैशन इवेंट में भी नजर आ सकती हैं। उनका यह नया अवतार बताता है कि महाकुंभ गर्ल अब ग्लैमर की दुनिया में भी बड़ा मुकाम बनाने की तैयारी में हैं।
Read more-
