Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentशोभिता धुलिपाला से नागा चैतन्य की सगाई, नागार्जुन ने शेयर की बेटे...

शोभिता धुलिपाला से नागा चैतन्य की सगाई, नागार्जुन ने शेयर की बेटे और होने वाली बहू की तस्वीर

नागा चैतन्य दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं इससे पहले उनकी शादी सामंथा रुथ प्रभू से हुई थी शादी के 4 साल बाद नागा चैतन्य ने सामंथा से तलाक ले लिया। वहीं अब दूसरी बार वह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

-

Naga- Shobhita Engagement: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागा चैतन्य ने आज इंगेजमेंट कर ली है। नागा चैतन्य ने शोभित धुतिपाला के साथ सगाई की है जिसकी कुछ तस्वीरें उनके पिता नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। नागा चैतन्य दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं इससे पहले उनकी शादी सामंथा रुथ प्रभू से हुई थी शादी के 4 साल बाद नागा चैतन्य ने सामंथा से तलाक ले लिया। वहीं अब दूसरी बार वह शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

नागा चैतन्य की इंगेजमेंट की तस्वीर आई सामने

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई की दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में नागार्जुन नागा चैतन्य और होने वाली बहू शोभिता के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वही एक तस्वीर में नागा चैतन्य और शोभिता एक साथ नजर आ रहे हैं। शोभिता और नागा चैतन्य दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हो ढेर सारी बधाइयां भी दे रहे हैं। नागार्जुन ने कपल की फोटो शेयर करते हुए लिखा,”हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 पर हुई है!! हमें अपने परिवार में उनका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हैप्पी कपल को बधाई उनके लाइफस्टाइल लव और हैप्पीनेस की कामना करता हूं। गॉड ब्लेस!”

कब करेंगे शादी?

इनकी इंगेजमेंट की खबर सुनने के बाद फैंस अब इनकी शादी के बारे में जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नागा चैतन्य और शोभिता बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ी इस साल के अंत में शादी कर सकती है। हालांकि आपको बता दें दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर पर स्वीकार नहीं किया।

Read More-दूसरे हनीमून से लौटते ही इस फेमस एक्ट्रेस ने फैंस को सुनाई गुड न्यूज? अभी कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts