Munawar Faruqui:बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपनी दूसरी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। कहा जा रहा है मुनव्वर फारूकी में चोरी छुपे दूसरी शादी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनव्वर फारूकी ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से दूसरा निकाह कर लिया है। दूसरी शादी की अफवाहों के बीच मुनव्वर फारूकी ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया। मुनव्वर फारूकी के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि स्टैंड अप मुनव्वर हनीमून पर निकल पड़े हैं।
मुनव्वर फारूकी ने शेयर किया वीडियो
फेमस कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने दूसरे निकाह के बाद एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मुनव्वर फारुकी किसी शो में नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में अमरसिंह चमकीला फिल्म का गाना ‘मैनू विदा करो…’ चल रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुनव्वर ने लिखा, “दुबई में मिलते हैं।” मुनव्वर फारूकी के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’दुबई में शोज नहीं हनीमून के लिए जा रहे हैं भाई।’ इसी तरह से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि मुनव्वर फारूकी हनीमून के लिए निकल पड़े हैं।
View this post on Instagram
26 मई को किया है निकाह
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनव्वर फारूकी ने 26 में को करीबी दोस्तों और फैमिली की मौजूदगी में महजबीन कोटवाला से निकाह कर लिया है। कहां जा रहा है कि दोनों की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। महजबीन तलाकशुदा है और उनकी एक 10 साल की बेटी भी है। हालांकि अभी तक मुनव्वर और महजबीन की तरफ से कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
Read More-अवनीत कौर ने गुपचुप तरीके से कर ली है सगाई? डायमंड रिंग प्लाॅन्ट करते हुए एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
