Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentसलमान खान को धमकी देने वाले के खिलाफ एक्शन में आई मुंबई...

सलमान खान को धमकी देने वाले के खिलाफ एक्शन में आई मुंबई पुलिस, किया गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए सलमान खान को धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।

-

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान को लगातार धमकी मिल रही है जिस कारण मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी है। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस से और भी सतर्कता बरत रही है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए सलमान खान को धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से युवक ने सलमान खान को धमकी दी थी और 5 करोड़ रुपए की मांग भी की थी। इसके बाद इस मामले पर एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है और जमशेदपुर से धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने बताया “जमशेदपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से जांच की गई और धमकी वाले मैसेज भेजने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे मुंबई लाया जाएगा।”

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Salman Khan (@beingsalmankhan) द्वारा साझा की गई पोस्ट

21 अक्टूबर को मांगी थी माफी

18 अक्टूबर को इस युवक ने जान से मारने की धमकी सलमान खान को दी थी फिर मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी नंबर पर एक माफी वाला मिल भी आया था। जिसमें लिखा था की धमकी वाला मैसेज गलती से चला गया है। हालांकि मुंबई पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। सलमान खान को धमकी देने वाले व्यक्ति की लोकेशन झारखंड से मिली है जहां से मुंबई पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More-झूठी है जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की मौत की खबर, केयरटेकर बोली- ‘वो खा पी रही हैं…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts