Friday, December 5, 2025
HomeEntertainmentपूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे मुकेश अंबानी, रामलला के चरणों में...

पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे मुकेश अंबानी, रामलला के चरणों में अंबानी ने किया दिल खोल कर दान

पूरे परिवार ने भगवान राम के दर्शन किए और इस मौके पर पूरा परिवार बेहद उत्साहित और खुश नजर आया। इस शुभ अवसर पर मुकेश अंबानी ने कहा कि भगवान श्री राम आ रहे हैं 22 जनवरी को पूरे देश में राम दिवाली होगी।

-

Mukesh Ambani: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर 22 जनवरी को स्थापना हुई है जिसमें देश के तमाम उद्योगपति शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राम लला के चरणों में करोड़ों का दान किया है। पूरे परिवार ने भगवान राम के दर्शन किए और इस मौके पर पूरा परिवार बेहद उत्साहित और खुश नजर आया। इस शुभ अवसर पर मुकेश अंबानी ने कहा कि भगवान श्री राम आ रहे हैं 22 जनवरी को पूरे देश में राम दिवाली होगी।

राम मंदिर के लिए अंबानी ने किया कितने करोड़ का दान

राम मंदिर ट्रस्ट को मुकेश अंबानी की ओर से 2.51 करोड रुपए का दाम किया गया है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने कहा,’पहले जय श्री राम… यह एक ऐतिहासिक दिन है। मुझे भारतीय संस्कृति पर गर्व है।’ वही मुकेश अंबानी ने कहा-मैं इस छण का साक्षी बनकर सौभाग्यशाली हूं। इतना ही नहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी अपने पति के साथ अयोध्या पहुंची थी। अंबानी परिवार राम की भक्ति में डूबा हुआ नजर आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा: आकाश

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अयोध्या पहुंचकर कहा कि- ‘यह दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा।’वही मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अयोध्या पहुंच कर अपनी होने वाली दुल्हन के साथ भगवान राम के दर्शन किए और कहा-भगवान राम जी के दर्शन पाकर धन्य हो गया। मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी भी अयोध्या पहुंचे थे। बिरला ग्रुप के अध्यक्ष मंगलम बिड़ला भी अपनी बेटी अनन्या बिड़ला के साथ अयोध्या पहुंचे।

Read More-‘हर साल अयोध्या आऊंगा…’ राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा पर क्या बोले रजनीकांत?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts