Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentजहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी से खुश नहीं है मां...

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी से खुश नहीं है मां पूनम सिन्हा? बयान ने मचाई हलचल

शादी से पहले खबरें आई थी कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा उनके इस रिश्ते से खुश नहीं है। हालांकि बाद में इन खबरों को शत्रुघ्न सिन्हा ने खारिज कर दिया था। अभी हाल ही में पूरा सिन्हा परिवार दामाद जहीर के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे थे।

-

Poonam Sinha Statement: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने पति जहीर इकबाल के साथ मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी भी काफी चर्चा में रही है। शादी से पहले खबरें आई थी कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा उनके इस रिश्ते से खुश नहीं है। हालांकि बाद में इन खबरों को शत्रुघ्न सिन्हा ने खारिज कर दिया था। अभी हाल ही में पूरा सिन्हा परिवार दामाद जहीर के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे थे। तभी सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा ने ऐसा बयान दे दिया जो चर्चा में आ गया है।

पूनम सिन्हा ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और सोनाक्षी सिन्हा की मां से कपिल शर्मा ने पूछा कि आपने शादी के टाइम बेटी सोनाक्षी को क्या सलाह दी थी। इसका जवाब देते हुए पूनम ने कहा,’मेरी मम्मी हमेशा कहती थी कि हमेशा उसे आदमी से शादी करना जो तुम्हें प्यार करता हो। मैंने वह सुन लिया और कर भी लिया मगर मेरी बेटी ने क्या किया उसने उससे शादी की जिससे वह सबसे ज्यादा प्यार करती है।’ मां पूनम सिन्हा की बात सुनकर सोनाक्षी सिन्हा भी हैरान रह गई।

What did it mean lol
byu/Used_Confection6060 inBollyBlindsNGossip

यूजर्स दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया

इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा बात को संभालती हुई नजर आ रही है। सोनाक्षी सिन्हा कहती है कि , जहीर को लगता है वह उससे ज्यादा प्यार करती हैं मुझे लगता है कि मैं उससे ज्यादा प्यार करती हूं। अब सेटल कौन करेगा ये मामला। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सोना ने इसे वास्तव में अच्छी तरह से संभाला आप देख सकते हैं कि उन्हें बुरा लगा।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’भगवान यह देखना वाकई बहुत दुखद और अजीब था।’

Read More-जमीन पर लेटकर मलाइका अरोड़ा ने रेमो डिसूजा के साथ किया ऐसा डांस, देखकर भड़की गीता,कहा- अब ज्यादा हो रहा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts