इस समय ठंड का मौसम है और शादियों का भी सीजन है। अब ऐसे मौके पर अलग-अलग गीत हमारे कानों तक आते हैं। आज की शादियों में बॉलीवुड के बहुत सारे गाने होते हैं, जो शादी की रस्मों में बजना बहुत ही जरूरी होते हैं। अगर यह गाने नहीं बजते हैं तो लगता ही नहीं है कि शादी है। इन्हीं कुछ गीतों में से एक गीत है नील कमल फिल्म का। यह फिल्म साल 1968 में रिलीज हुई थी जो कि एक रोमांटिक थ्रिलर मूवी थी। इस मूवी ने लोगों को बहुत मनोरंजन दिया था इस मूवी का संगीत और कहानी दोनों ही बहुत अच्छे थे। शादी में इस फिल्म का एक गाना हम सबकी जिंदगी में हमेशा गाया जाता है। गाने का नाम है बाबुल की दुआएं लेती जा, जा तुझे सुखी संसार मिले।
मोहम्मद रफी को आया रोना
आपको बता दें कि यह गाना उस समय बजता है जब शादी ब्याह में बेटियों की विदाई होती है। कहा जाता है कि इस इमोशनल गीत को गाते समय मोहम्मद रफी भी बहुत ही भावनाओं में बह गए थे। उन्होंने जैसे ही गीत को गाना शुरू किया, तो वह भावनाओं में आ गए और गाना गाते गाते उनका गला भर रहा था। कहा जाता है कि गाने को गाने के खत्म होते होते वह जोर जोर से रोने लगे थे।
इन्होंने दिया संगीत
बता दें कि रवि ने इस गाने को संगीत दिया है और इसके लिरिक्स साहिर लुधियानवी द्वारा लिखे हैं। नील कमल मूवी को राम महेश्वरी द्वारा डायरेक्टर किया गया है। अगर आपने यह फिल्म देखी होगी आपको पता होगा कि इसमें वहीदा रहमान, मनोज कुमार, बलराज साहनी और राजकुमार लीड रोल में हैं।
इसे भी पढ़े-शाहरुख की फिल्म पठान पर गिरी गाज, दीपिका के कपड़ों की वजह से हिंदुओं में आक्रोश