बॉलीवुड के दबंग खान और फैन्स के भाईजान यानि की सलमान खान का आज जन्मदिन है। सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। इस बार सलमान खान अपने बर्थडे पर एक ग्रेंड पार्टी तो नहीं कर रहे। लेकिन सलमान अपने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए। तो साथ ही सलमान खान के कुछ खास दोस्तो ने भी उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। सलमान खान की हाल ही में फिल्म ‘दबंग 3’ रिलीज हुई है। इस फिल्म की टीम ने समलान खान का बर्थडे केक काटकर मनाया। जिसकी तस्वीरे अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेट करने आए सेलेब्स में दबंग 3 की पूरी टीम मौंजूद है। वही इन सबके बीच सलमान ने अपना बर्थेडे केक काटा। जिसके बाद सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा को केक भी खिलाया। इस दौरान सभी ने मिलकर कई तस्वीरे भी ली। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि सलमान खान की छवि बॉलीवुड में सबसे अलग है।
बॉलीवुड में सलमान खान के साथ जिन तमाम एक्टर ने एंट्री ली। वो अब लगभग सब फिल्मी दुनिया से जा चुके है लेकिन सलमान खान का स्टारडम आज भी बना है। आज भी सलमान खान सुपरहिट फिल्में दे रहे है। दिलचस्प बात तो ये है कि सलमान खान की फ्लोप फिल्मे भी 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेती है। जिस वजह से सलमान खान की टक्कर आज कोई नहीं कर पा रहा।
Mumbai: Actor Salman Khan cuts cake on his birthday (27th December). #SalmanKhanBirthday pic.twitter.com/mqkTYl9s0E
— ANI (@ANI) December 26, 2019
इतना ही नहीं, सलमान खान को बॉलीवुड का गॉडफादर भी कहा जाता है। सलमान ने ऐसे कई न्यूकमर्स की मदद की है। जिन्होंने बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम कमाया है। कुछ तो ऐसी अभिनेत्रियां भी है। जिनके बेटे आज बॉलीवुड में एंट्री करने को तैयार है।
ये भी पढ़ें:-सलमान खान ने इस फिल्म में एक्ट्रेस को बिना छुए किया था ‘लिपलॉक’, Kiss ना करने का बनाया नियम