Saturday, March 25, 2023

Manoj Tiwari फिर से बनने जा रहे हैं पापा, पत्नी की गोद भराई का वीडियो शेयर कर बताई गुड न्यूज़

दो बेटियों के पिता होने के बावजूद भी एक बार फिर से मनोज तिवारी के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। मनोज तिवारी ने तीसरी बार पिता बनने की गुड न्यूज़ अभी हाल ही में शेयर की है।

Must read

- Advertisement -

Manoj Tiwari Second Wife Pregnant Again: भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मनोज तिवारी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए है। मनोज तिवारी एक बार फिर से पापा बनने जा रहे हैं। अभी हाल ही में मनोज तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया जिसके जरिए उन्होंने फिर से पापा बनने की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की है। मनोज तिवारी का यह वीडियो उन की पत्नी की गोद भराई की रस्म का है। आपको बता दें मनोज तिवारी ने अपने करियर में दो शादियां की है पहली शादी रानी तिवारी के साथ हुई और जिसके बाद ये एक बेटी के पिता भी बने बेटी का नाम रीति तिवारी है। 2012 में इन्होंने रानी तिवारी के साथ तलाक ले लिया। जिसके बाद इनकी शादी सुरभि तिवारी के साथ हुई है।

तीसरी बार बनने जा रहा है पापा

- Advertisement -

दूसरी बार सुरभि तिवारी से शादी करने के बाद मनोज तिवारी एक बेटी के पिता बने| दो बेटियों के पिता होने के बावजूद भी एक बार फिर से मनोज तिवारी के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। मनोज तिवारी ने तीसरी बार पिता बनने की गुड न्यूज़ अभी हाल ही में शेयर की है। मनोज तिवारी को फैंस भी ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Tiwari (@manojtiwari.mp)

दूसरी पत्नी की गोद भराई का शेयर किया वीडियो

मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी के दूसरी बार मां बनने पर एक वीडियो शेयर किया है। अभी हाल ही में उनके घर में गोद भराई का फंक्शन रखा गया जिस का वीडियो मनोज तिवारी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। गोद भराई फंक्शन में मनोज तिवारी ने अपने घर को बेहद खूबसूरती से सजाया है मनोज तिवारी ने एक बेज कलर का कुर्ता पजामा पहन रखा है। मनोज तिवारी की बेटी और पत्नी ने एक जैसे ही कपड़े के लहंगे पहने हुए हैं इस वीडियो में सुरभि तिवारी का बेबी बंप फ्लांट होता दिखाई दे रहा है। वही आपको बता दें मनोज तिवारी को भी सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेता माने जाते हैं।

Read More-पति को मार- मारकर ‘कुंडली भाग्य’ की प्रीता यानी Shraddha Arya ने करवाई अपनी तारीफ, देखें वीडियो

- Advertisement -

More articles

Latest article