बॉलीवुड की सबसे मशहूर और चर्चित अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती है 45 साल की उम्र में भी आज भी मलाइका उतनी ही फिट और जवान दिखती है जितनी वह पहले थी। वही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इस समय अपनी उम्र से काफी छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। आज 21 जून है और आज इंटरनेशनल योगा दिवस है। योग दिवस बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है जो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है इनके इस वीडियो पर सलमान खान के छोटे भाई की एक्स पत्नी ने ने ऐसा कमेंट किया है जो चर्चा में आ गया है।
योगा दिवस पर शेयर किया मलाइका ने वीडियो
View this post on Instagram
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने योगा दिवस पर एक वीडियो शेयर किया है जो चर्चा में बना हुआ है आपको बता दें इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा योग करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इस डायनामिक खोज में योग करना पसंद है। आपको बता दें मलाइका अरोड़ा को योग करना काफी पसंद है। मलाइका अरोड़ा लोगों को योग करना सिखाती भी हैं उन्होंने एक योग स्टूडियो भी खोल रखा है। आपको बता दें मलाइका अरोड़ा अक्सर जिम के बाहर स्पॉट की जाती हैं। वहीं इनके इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है हालांकि आपको बता दें इस वीडियो पर सोहेल खान की एक्स वाइफ ने ऐसा कमेंट किया है जो चर्चा में आ गया है।
सीमा सचदेव ने किया मजेदार कमेंट
मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट आ रहे हैं वहीं इसी बीच सोहेल खान की एक्स पत्नी सीमा सचदेव ने मजेदार कमेंट किया है सीमा सचदेव ने कमेंट करते हुए लिखा है ,”कि क्या वह शवासन का वीडियो शेयर कर सकती हैं”। आपको बता दें सीमा सचदेव और मलाइका अरोड़ा देवरानी जेठानी रह चुकी हैं सीमा सचदेव मलाइका अरोड़ा की देवरानी थी। दरअसल मलाइका अरोड़ा अरबाज खान की पत्नी है और सीमा सचदेव सोहेल खान की सोहेल खान और अरबाज खान दोनों सगे भाई हैं जो कि दबंग खान भी इन्हीं के भाई हैं। हालांकि अभी हाल ही में सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव ने तलाक ले लिया है।
Read More-Agnipath Protest: दिल्ली के इन इलाकों में चेकिंग से लगा भरा जाम, फंसी हजारों की तादात में गाड़ियां