Malaika Arora Dance Video : बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी शानदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अभी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर किया करती हैं। कभी-कभी इन के फोटो और वीडियो को पसंद किया जाता है तो कभी इन्हें ट्रोल भी कर दिया जाता है। मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें मलाइका अरोड़ा इस उम्र में भी जोरदार ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
डीप नेक ब्लाउज पहन मलाइका अरोड़ा ने ढाया कहर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा येलो कलर के लहंगे में देखने की ब्लाउज पहने हुए जोरदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। लहंगे के साथ उन्होंने बालों में गजरा लगा रखा है और मैचिंग की चूड़ियां भी पहन रखी हैं। मलाइका अरोड़ा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह डांस वीडियो इनके एक इवेंट का है। इस वीडियो के साथ एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा अकेले डांस कर रही है तो दूसरे वीडियो में मलाइका अरोड़ा मॉडल्स के साथ डांस करती हुई नजर आ रही। इन दोनों वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
यूजर्स ने दिए ऐसे -ऐसे रिएक्शन
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के वीडियो पर सोशल मीडिया जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, “स्टनिंग मुझे इसकी वाइब्स हमेशा अच्छी लगती हैं।”तो वहीं दूसरे कमेंट करते हुए लिखा, “यकीन नहीं हो रहा है कि यह 50 की होने वाली है। मलाइका का लुक अमेजिंग”। इसी तरह मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो पर अजीबोगरीब रिएक्शन आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के दोनों ही वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जो मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को पसंद किया गया मलाइका अरोड़ा जब भी कोई पोस्ट डालती है इस पर जमकर रिएक्शन आते हैं।